भोपाल पुलिस विशेष अभियान चलाकर स्कूली बच्चों/छात्रों को सायबर फ़्रॉड, यातायात नियम व महिला सुरक्षा के संबंध में कर रही जागरूक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस विशेष अभियान चलाकर स्कूली बच्चों/छात्रों को सायबर फ़्रॉड, यातायात नियम व महिला सुरक्षा के संबंध में कर रही जागरूक | New India Times

देशभर में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को लेकर ठगी के कई सारे मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में भोपाल पुलिस विशेष अभियान चलाकर विगत दिनों से पुलिस अधिकारियों व चाइल्ड लाइन द्वारा विभिन्न स्कूल/कॉलेजों में सेमिनार आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 14/01/2022 को भोपाल पुलिस द्वारा SIRT सागर कालेज अयोध्या बायपास के ऑडोटोरियम मे विद्यार्थियों व स्टॉफ को सायबर फ्रॉड/क्राईम, ट्रैफिक नियम व महिला सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्‍त जोन-2 श्री राजेश भदौरिया, ASP साइबर श्रीमती नीतू ठाकुर, ACP महिला सुरक्षा श्रीमती निधी सक्सेना, ACP साइबर श्री अक्षय चौधरी, SI प्रियंका त्रिपाठी एवं कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्‍त जोन – 2 श्री राजेश भदौरिया द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्‍चों को इंस्‍टाग्राम/फेसबुक/व्‍हाट्सएप के उपयोग के दौरान बरतने वाली सावधानियों के बारे में बताया, साथ ही ऑनलाईन अलग-अलग तरह के एप जो कि सायबर अपराध के लिए उपयोग किए जा रहे हैं उनसे सावधान रहने के लिए सलाह दी गई एवं महिला अपराधों से बचाव हेतु टिप्स देकर जागरूक किया गया। भोपाल पुलिस द्वारा साइबर क्राइम की रोकथाम व महिला सुरक्षाव यातायात सुदृढ़ीकरण हेतु किये जा रहे प्रयासों/पहल के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article