स्पेयर पार्ट्स की दुकान में जुआ खेलते हुए कोतवाली पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर 2.5 लाख रुपए, दो अवैध तमंचा, ज़िंदा कारतूस, 6 बाइक, 16 मोबाइल फोन किया बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

स्पेयर पार्ट्स की दुकान में जुआ खेलते हुए कोतवाली पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर 2.5 लाख रुपए, दो अवैध तमंचा, ज़िंदा कारतूस, 6 बाइक, 16 मोबाइल फोन किया बरामद | New India Times

चुनाव के दृष्टिगत अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. पुलिस ने जुआ खेल रहे 16 जुआरियों को गिरफ्तार कर ₹256320 कैश, दो तमंचे कारतूस, 6 मोटरसाइकिल, 16 मोबाइल, चार ताश की गड्डी बरामद की है।

संदीप मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में वरिष्ठ उ0 नि0 राकेश कुमार चौहान, उ0 नि0 संतोष कुमार चौकी प्रभारी अजीजगंज, उ0 नि0 जयपाल चौधरी प्रभारी पाकड चौकी, दिलीप कुमार, हिमांशु कुमार, राजू सैनी, प्रतीक कुमार, कौशलेंद्र कुमार,शिवम चौधरी, अनुज कुमार आदि पुलिस टीम द्वारा विराट रोड पर ओम लकी ट्रांसपोर्ट कंपनी के सामने स्थित राकेश बाजपाई की स्पेयर पार्ट्स की दुकान के अंदर छापा मारकर अवैध रूप से जुआ खेलते हुए नीरज कुमार मोहल्ला वर्कजाई, दिनेश मौर्या निवासी मोहल्ला रोशनगंज, बलबीर तिवारी निवासी मोहल्ला बाडूजई कटा बाग, सुंदर यादव निवासी मोहल्ला रोशनगंज, मनीष कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला सराय काइयाँ, दारा सिंह यादव मोहल्ला रोशनगंज, इरफान निवासी मोहल्ला वर्कजाई, अंकित पांडेय निवासी मोहल्ला बंगश, फरमान निवासी मोहल्ला बंगाल, बबलू उर्फ अकील निवासी मोहल्ला मंगाई टोला, अबरार अली निवासी ग्राम हथोड़ा, धीरज कुमार निवासी मोहल्ला रोशनगंज, अकील मोहल्ला बकर जाई, अरबाब खाँ निवासी मोहल्ला लोदीपुर, वसीम मोहल्ला हयातपुरा को गिरफ्तार कर चार ताश की कडियां, 256320 रूपये कैश, 16 मोबाइल, 6 मोटरसाइकिल, दो तमंचे, चार कारतूस बरामद किया गया है।

संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है. बिसरत रोड पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान में जुआ खेलते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है और ढाई लाख रुपए, दो अवैध तमंचा कारतूस, 6 मोटरसाइकिल, 16 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पकड़े गए सभी लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली में कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article