बूथ विस्तारक योजना को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न, आगामी 20 से 30 जनवरी के मध्य गठित होंगी बूथ समितियां | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बूथ विस्तारक योजना को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न, आगामी 20 से 30 जनवरी के मध्य गठित होंगी बूथ समितियां | New India Times

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जुन्नारदेव की कामकाजी बैठक स्थानीय वनवासी कल्याण आश्रम में रखी गई जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती का मार्गदर्शन बूथ विस्तारक योजना को लेकर प्राप्त हुआ. बैठक में मुख्य रूप से बूथ विस्तारक योजना के पालकगण, संयोजक, सहसंयोजक और बूथ अध्यक्ष उपस्तिथ थे। मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने उपस्तिथ जनों को बताया की वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आगामी 20 से 30 जनवरी को गठित होने वाली बूथ समितियों की कार्य योजना को लेकर बैठके की जानी है, उक्त बूथ समितियों के गठन के पश्चात उनका भौतिक एवं डिजीटल सत्यापन भी किया जायेगा.

बूथ विस्तारक योजना को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न, आगामी 20 से 30 जनवरी के मध्य गठित होंगी बूथ समितियां | New India Times

बूथ समिति गठन हेतु कार्यकर्ताओं से भी सुझाव मांगे जाएंगे एवं बूथ स्तर तक भारतीय जनता पार्टी की टीम किस तरह से मजबूती के साथ बनाई जाए इसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है। बैठक में पालकगण वरिष्ठ भाजपा विष्णु शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, रमेश सलोडे, शिवराम पवार, महामंत्री प्रवीण सोनू चौहान, मेशलाल चंचल, संजय जैन, दीपेश जैन, सुधीर तिवारी, अनिरुद्ध बूटा चटर्जी, शरद कुरोलिया, नितेश राजपूत, रूपेश विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, रानू रसेला और संयोजक – सहसंयोजक सहित सभी बूथों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article