जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल नगर निगम जोन 11 द्वारा मास्क न पहनने वालों पर लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है. तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए कोविड-19 ओमीकरोन के खतरे से बचाने के लिए के लिए भोपाल नगर निगम भोपाल के सबसे व्यस्ततम चौराहा प्रभात चौराहे पर नगर निगम का बड़ा अमला लोगों को रोक रोक कर के चालान कर रहा है. जोन 11 के एचओ जे पी तोमर की पूरी टीम इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है.
