एसओजी, थाना रामचंद्र मिशन व बिहार पुलिस की मुठभेड़ में 6 शातिर चोर गिरफ्तार, 11 लाख रुपए कैश, 10 किलो चांदी के आभूषण व अवैध असलहा बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसओजी, थाना रामचंद्र मिशन व बिहार पुलिस की मुठभेड़ में 6 शातिर चोर गिरफ्तार, 11 लाख रुपए कैश, 10 किलो चांदी के आभूषण व अवैध असलहा बरामद | New India Times

बिहार राज्य व उत्तर प्रदेश के पूर्वी राज्यों में नकबजानी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 6 लोग मुठभेड़ में गिरफ्तार 1123100 रुपए 10 किलो 500 ग्राम चांदी व अवैध असला बरामद।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपद में बिहार में न कब बाजी की कई वारदातों को हाल ही में करने वाले नकाब बाज गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा।

रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, रवि कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना राम चंद्र मिशन, राहुल देव वर्मन निरीक्षक मगध मेडिकल गया (बिहार) विनोद कुमार सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक, रामफल सिंह उ0 नि0, राजाराम पाल एसओजी, उदयवीर सिंह एसओजी, दिलीप कुमार एसओजी, कुशपाल एसओजी आदि पुलिस टीम ने
11 जनवरी की रात को राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से रिलायंस थर्मल पावर को जाने वाले रास्ते पर मंदिर के पास से अंतरराज्य नकब लगाकर चोरों करने वाले गिरोह के 6 सदस्य अमरपाल निवासी ग्राम मिल्कियत थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, विनोद निवासी ग्राम श्रीखेड़ा थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, तिर्मल निवासी ग्राम बलरामपुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, बहादुर निवासी ग्राम बलरामपुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपु, मंती निवासी ग्राम बलरामपुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, गोकरण निवासी ग्राम बलरामपुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर को साहसी मुठभेड़ में किया गिरफ्तार जिनके पास से पुलिस ने 11,23,100 रुपए से अधिक की नकदी, 10 किलो 500 ग्राम चांदी के आभूषण अवैध असला कारतूस आदि बरामद कर भेजा जेल।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के थाना क्षेत्र अलीनगर व थाना क्षेत्र बबुरी थाना बिहार राज्य के जनपद गाया के थाना क्षेत्र मगध मेडिकल सर्राफा की दुकान काटकर चोरी करने की बात बताई अब उस घटना में अपने साथ कुछ अन्य अब वक्त होने का बताया जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जिन राज्य व जनपदों में चोरी की घटना करने की बात स्वीकार की गई है उन जनपदों के अधिकारियों से वार्ता कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया है कि एसओजी शहजानपुर,थाना रामचंद्र मिशन पुलिस, बिहार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नकब बाजी कर चोरी करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जिनके पास से 11 लख रुपए से अधिक की धनराशि व 10 किलो 500 ग्राम चांदी के जेवर,अवैध असला बरामद करने में सफलता प्राप्त की है गिरफ्तार अभियुक्तों पर कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version