राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर मंगलवार की शाम देवरी में थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस बल ने कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाया।
थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने देवरी थाना परिषद से होते हुए नगर के मुख्य मार्ग से फ्लैग मार्च निकाला पुरानी नगर पालिका चौराहा पुलिस चौकी पर फ्लैग मार्च का समापन होगा ।
थाना प्रभारी ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों की जमकर क्लास ली और दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि कोरोनावायरस का यह तीसरी लहर काफी खतरनाक और जानलेवा है।इस लिए आप सभी सावधान रहें और कोरोनावायरस इन का पूर्ण रुप से पालन करें। कोरोना के बचाव पर नियंत्रण के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करना हम सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है.
फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर, एस आई मकसूद अली खांन, एस आई किरण भटके आरक्षक नितीश मिश्रा, आरक्षक प्रेमजीत राजपूत, आरक्षक नरसिंह सिंह ठाकुर, आरक्षक घनश्याम सेन, आरक्षक सरजीत पटेल, आरक्षक संजय यादव शामिल रहे।
