अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

नरसिंहपुर ज़िला के चौकी बरमान की पुलिस ने लगभग 1 लाख 50 हजार कीमत की 15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार चौकी बरमान की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है जो वरमान कला की रहने वाली है। उक्त महिला अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की गरज से किसी ग्राहक को बेचनें की फिराक में है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना चौकी बरमान पुलिस की टीम द्वारा द्वारा आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु घेराबंदी की घेराबंदी के दौरान एक महिला खडी दिखाई दी जिसका हुलिया मुखबिर के बताए अनुसार था उक्त आरोपिया पुलिस को देखकर भागने लगी आरोपिया को भागता देख पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली के साथ गिरफ्त में लेकर विधिवत कार्यवाही करते हुये महिला आरक्षक सना खान द्वारा तलाशी ली गयी जिसके पास से 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 1,50,000 रुपए जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त 40 वर्षीय महिला आरोपी निवासी वरमान के विरूद्ध थाना सुआतला में अपराध क्रमांक 19/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर आरोपिया को न्यायालय पेश किया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने मे रही इनकी मुख्य भूमिका:-
अवैध रूप से स्मैक के व्यापर में लिप्त आरोपिया को गिरफतार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति दिखित, चौकी प्रभारी वरमान संजय सूर्यवंशी, सउनि जागेश्वर, प्रधान आरक्षक आदित्य शर्मा, आरक्षक हसन रजा, आरक्षक रामराज, आरक्षक धर्मेन्द्र, आरक्षक विवेक, आरक्षक राजकुमार महिला आरक्षक सना खान, महिला आरक्षक अंकिता, महिला आरक्षक रूचि की सराहनीय भूमिका रही।
