पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर भाजपाइयों की कठपुतली होने का लगाया आरोप | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर भाजपाइयों की कठपुतली होने का लगाया आरोप | New India Times

जिला कांग्रेस के निवृत्तमान अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि भाजपाइयों द्वारा प्रतिदिन रैलियां, जुलूस निकाल कर कोविड कानून का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है जबकि प्रशासन उनपर कार्यवाही के बजाये आम जनता से वसूली में लगा है. जनता को मास्क के लिए परेशान किया जा रहा है, उनसे दुर्व्यवहार किया जा रहा है लेकिन भाजपाइयों को सैकड़ों, हजारों लोग इकट्ठी करने की अनुमति दे रखी है। श्री अजयसिंह रघुवंशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कोविड के नियमो की गाइड लाइन तय कर जिला प्रशासन को इसके पालन हेतु नियुक्त किया है किंतु जिले में देखने मे आ रहा है कि प्रायः इन नियमो को भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारीओ द्वारा आये दिन तोड़ा जा रहा है,खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है, और ताज्जुब की बात यह है कि प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्यवाही तक नही की जा रही है ?जबकि आम जनता के खिलाफ छोटी छोटी बातों को लेकर उन पर अत्याचार जारी है। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि विगत दिनों भाजपा द्वारा कमल टॉकीज पर विशाल मशाल जुलूस निकाल कर नियमों का उल्लंघन किया गया,दूसरे दिन बजरंग दल द्वारा हज़ारों की संख्या में एकत्रित होकर प्रदेश की सरकार के नियमों को ताक पर रखा गया,इसी प्रकार कल दिनांक 10 जनवरी को जिला भाजपा द्वारा बाबासाहब की प्रतिमा पर मानव श्रृंखला बना कर फिर नियमों से खिलवाड़ किया गया,समझ में ये नहीं आ रहा कि आम आदमी पर सख्ती बरतने वाले प्रशासन के अधिकारी इतने नियम तोड़ने की अनुमति दे कैसे रहे हैं? मजाक बना रखा है कानून का। जनता करे तो देश में खतरा और भाजपाई करे तो क्या..?
प्रदेश के सबसे बड़े मेले मोती माता के मेले कि अनुमति के लिए भी जहां प्रशासन के सामने मांगना पढ़ रहा है,वही गुरु गोविंदसिंह जी के प्रकाश उत्सव पर पालकी को अनुमति नही दी गई। और दूसरी तरफ ये भाजपाई पीएम,सीएम के आदेश की धज्जियां उड़ा कर खुले आम कानून का मखोल बना रहे हैं,जबकि ऐसा लग रहा है कि केवल धार्मिक आयोजनों से ही कोरोना फैलने वाला है ,राजनीतिक आयोजनों से नही..?
श्री रघुवंशी ने कहा कि जिला प्रशासन भाजपाइयो के हाथ की कठपुतली ना बनते हुए सभी से समान व्यवहार करें और इन समस्त नियम तोड़ने वालों पर तत्काल कोविड के नियमो का उल्लंघन करने की कार्यवाही करे।
अन्यथा कांग्रेस सड़क पर आ कर इससे बड़ा आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष किशोर महाजन ,अकील औलिया ,अमर यादव,रफीक गुल मोहम्मद,अहमद अंसारी,सरिता राजेश भगत,मुशर्रफ खान,राजेश पवार,उबेदुल्ला,कमलेश शाह,दिनेश शर्मा,नोशाद खान, वाहिद भाई, संदीप जाधव,आकिब बागवान,साबिर साहब,अजय बलापुरकर,रईस शेख,जाकीरा शाहीन,नाजिर अंसारी,असलम अंसारी,रेहान शेख,आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय उदासीन ने किया और इस्माइल अंसारी ने आभार माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version