मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर की समस्त कार्यवाही सुव्यस्थित ढंग से की जाए, समस्त कर्मचारी अपने पटल के कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करें। यह बात जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर के निरीक्षण के दौरान कही। इस दौराना उन्होंने पटलवार कर्मचारियों के कार्य दायित्वों को देखा। कोविड-19 महामारी के संक्रमण के दृृष्टिगत जनपद में शासन के निर्देशों के अनुरूप संचालित इन्टीग्रेटेड कोविड कमाण्ड सेन्टर के प्रभावी संचालन एवं सुचारू रूप से क्रियाशील रखे जाने हेतु संचालित कार्यों का निरीक्षण एवं व्यावस्थाओं के पर्यवेक्षण हेतु प्रथम पाली में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुश्री राशि कृष्णा एवं द्वितीय पाली में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुश्री सुप्रिया को नामित किया। जिलाधिकारी ने नामित अधिकारियों को निर्देश दिये कि होम आईसोलेशन के मरीजों से रेण्डमली उनके मो0 नं0 पर कॉल करके फीडबैक प्राप्त करें। जनपद में तैनात सर्विलॉस टीमों में से रेण्डमली वार्ता कर फीडबैक प्राप्त करें। जनपद में स्थापित कण्टेनमेंट में तैनात टीमों से फीडबैक प्राप्त करें। रैण्डमली वैक्सिीनेशन कार्यों का फीडबैक प्राप्त करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गिरीजेश कुमार चौधरी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
