उर्दू डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रारम्भ, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

उर्दू डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रारम्भ, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर | New India Times

भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एन. सी. पी. यू.एल. द्वारा एक वर्षीय उर्दू डिप्लोमा कोर्स के आवेदन पत्र आमंत्रित हैं जिसकी प्रवेश की अंतिम तिथि 15 फरवरी है.
उर्दू डिप्लोमा कोर्स स्कूल, कॉलेज, यूनानी कम्पाउण्डर के छात्र छात्रों के भविष्य के लिए सुनहरा अवसर है. वे अपनी पढाई के साथ ही ये कोर्स भी कर सकते हैं. इस कोर्स में शामिल होने के लिए उम्र, जाति, शिक्षा का कोई बंधन नहीं है.

उर्दू डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रारम्भ, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर | New India Times

गौरतलब है कि हिंदी माधयम से उर्दू लिखना पढ़ना सिखाया जाता है। फार्म भरने के बाद पढ़ने की दो किताबें लिखने के लिए 2 असाइनमेंट दिए जाते हैं इसकी नॉमिनल फीस सिर्फ ₹200 है. उक्त जानकारी मदरसा मोहम्मदिया एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी जुन्नारदेव के अध्ययन केंद्र प्रभारी मोहम्मद ताहिर ने दी है. उन्होंने बताया की उर्दू भाषा बोल चाल का अच्छा असरदार माध्यम है जिसकी शायरी, गध, साहित्य दूसरी विधाओं में अपनी अलग पहचान है. यह उर्दू डिप्लोमा कोर्स अपने जिले का मदरसा मोहम्मदिया वार्ड क्रमांक 7 जुन्नारदेव पहला अध्ययन केंद्र है. आसपास के अन्य जिलों में इस कोर्स का केंद्र नहीं है। इस कोर्स में वह लोग भी शामिल हो सकते हैं जिन्हें उर्दू पढ़ना लिखना आता है लेकिन उनके पास कोई भी शासकीय डिप्लोमा नहीं है ऐसे उर्दू जानकार लोग भी इस कोर्स में प्रवेश लेकर डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं. यह डिप्लोमा ग्रेजुएशन के साथ उर्दू नौकरी के लिए उपयुक्त प्रमाण पत्र है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article