दतिया शिक्षा हब के रूप में विकसत हो रहा है: डॉ. नरोत्तम मिश्रा. गृह मंत्री ने दतिया में 7 करोड़ 59 लाख के लॉ कॉलेज भवन का किया भूमिपूजन | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

दतिया शिक्षा हब के रूप में विकसत हो रहा है: डॉ. नरोत्तम मिश्रा. गृह मंत्री ने दतिया में 7 करोड़ 59 लाख के लॉ कॉलेज भवन का किया भूमिपूजन | New India Times

मध्यप्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में 7 करोड़ 59 लाख की लागत से निर्मित होने वाले शासकीय विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) के नवीन भवन का दतिया में भूमिपूजन किया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने मोटल होटल दतिया के समीप आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के मामले में दतिया हब के रूप में विकसित हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में लॉ कॉलेज भवन के रूप में जिले को एक नई सौगात मिलेगी। जिससे विधि के छात्र-छात्राओं को शिक्षा का एक आधुनिक एवं बेहतर वातावरण प्राप्त होगा।

दतिया शिक्षा हब के रूप में विकसत हो रहा है: डॉ. नरोत्तम मिश्रा. गृह मंत्री ने दतिया में 7 करोड़ 59 लाख के लॉ कॉलेज भवन का किया भूमिपूजन | New India Times

गृह मंत्री ने लॉ कॉलेज भवन की जिले वासियों को शुभकांमनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिले में अन्य रोजगारमुखी पाठ्यक्रम एवं आधुनिक शिक्षा की सुवधायें भी बढ़ाई जाकर स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा किये जायेंगे। जिससे जिले की अर्थव्यवस्था भी बढ़ेगी होगी।

कोरोना की तीसरी लहर को रोकने हेतु मास्क लगायें

गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने हेतु सभी लोग मास्क लगायें तथा अन्य लोगों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर तीसरी लहर को रोकना है। गृह मंत्री ने कहा टीका लगवाने से वंचित रहे लोग कोरोना का टीका अवश्य लगवाकर अपने जीवन को सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि जिले में मेडीकल ऑक्सीजन, रेमडेसीवर इंजेक्शन, एसएनसूीयू, आईसीयू, वेंटीलेटर की जिला चिकित्सालय में समुचित व्यवस्था की गई है.

कार्यक्रम के शुरू में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया के प्राचार्य श्री डीआर राहुल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि दतिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय अब बी ग्रेड के स्थान पर ए ग्रेड़ पर आ गया है। कार्यक्रम को एडवोकेट श्री पंकज मिश्रा, एडवोकेट श्री रामसहाय छिरौलिया, पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, श्री राहत अली जैदी, श्री डीपी सिजरिया, श्रीमती मीनाक्षी कटारे, श्री विपिन गोस्वामी, श्री गिन्नी राजा परमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version