जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल का सबसे पुराना खेल मैदान निगम प्रशासन के लालच की बलि चढ़ता नजर आ रहा है। इसके आसपास दुकानों का निर्माण कर इस ग्राउंड को खत्म किया जा रहा है. इस मैदान के अंदर तक शापिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना भी नगर निगम बना चुका है। आज नगर निगम द्वारा बाल बिहार ग्राउंड में दुकानें बनाने के विरोध में स्थानीय रहवासियों एवं खेल प्रेमियों के साथ पूर्व पार्षद शाहवर मंसूरी ने निगम प्रशासन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया जहां बड़ी संख्या में बच्चों ने भी पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया।
