रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

600 करोड़ की धांधली का प्रकरण दर्ज होने के बाद चौतरफा से घिरे रतलाम झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सांसद का पुतला जलाया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बस स्टेंड पर सांसद गुमान सिंह डामोर के विरोध में नारेबाजी कर पुतला दहन किया।
गौरतलब है कि 600 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में रतलाम सांसद गुमान सिंह डामोर पर अलीराजपुर में प्रकरण दर्ज होने के बाद जगह-जगह सांसद का विरोध हो रहा है। बीते दिनों सांसद की गिरफ्तारी और रुपयों की वसूली की मांग को लेकर कांग्रेस ने सारंगी बस स्टेंड पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बस स्टेंड पर सांसद का पुतला फूंककर सांसद की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें उपस्थित युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह राठौर , प्रदेश सचिव कांग्रेस आईटी सेल जयराज भट्ट ,युवा कांग्रेस जिला महामंत्री,रवि पटेल,विधानसभा सचिव कैलाश डाबी ,महेश पाटीदार ,सुरेंद्र सिंह सोलंकी ,प्रेम मेड़ा,दिलीप सिंह मोर,योगेश सिंह ,अर्जुन पाटीदार ,कैलाश मेड़ा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
