मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाखा की एक बैठक सोशल मीडिया सेमिनार के रूप में नरमू कार्यालय पर सम्पन्न हुई. शाखा अध्यक्ष राम अवतार शर्मा की अध्यक्षता व शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी के संचालन में सम्पन्न हुई बैठक में युवाओं द्वारा शाखा सचिव का माल्यर्पण कर स्वागत किया गया. सोशल मीडिया के महत्व पर बोलते हुए शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने कहा कि आज सोशल मीडिया एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्लेटफार्म बन चुका है, दुनिया का कोई भी क्षेत्र व व्यक्ति इस से अछूता नहीं रहा है. नरमू ने भी इसके महत्व को समझा है व सभी रेलकर्मियों को भी इसके महत्व को समझाने के लिये यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है. आने वाला समय डिजिटल युग का है. आज सब के हाथों में मोबाइल है और मोबाइल में दुनिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमितकुमार, जितेंद्रकुमार, सलीम शाहजादा, मोहम्मद सैफ, सुनीलकुमार, संजय यादव, अजय शर्मा, सोमवीर, कौशल चंदा, गुरुदेव राकेश, जितेंद्र, राजीव पुष्पेंद्र, मोहित, अश्वनी पुष्कर अरविंद केशरी, गौतम आदि उपस्थित रहे.
