दमुआ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत | New India Times

भाजपा मंडल दमुआ ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी का दमुआ प्रथम आगमन पर ढोल नगाड़ों आतिशबाजी फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चे के फहीम वारसी, शेख गुलाम, नईम मंसूरी, मन्गू बग्गा, मोन्टू जब्बल द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की दावेदारी की गई। इस अवसर पर वक्ताओं पूर्व विधायक नथन शा कवरेती, विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू साहू, योगेश साहू, मोहनपाल, यशवंत पवार, रूपेश मानेवार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने अपने उद्बोधन में मुस्लिम समाज के सभी भम्रो को दूर किया. कॉन्ग्रेस किस तरह उपेक्षा कर रही है और भाजपा आपके स्वागत के लिए पलक बिछाए खड़ी हुई है। मुस्लिम समाज को भाजपा में जोड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मनोज दवण्डे,किरण खातरकर सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article