सड़क पर खुला चेंबर कर रहा है लोगों को घायल | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सड़क पर खुला चेंबर कर रहा है लोगों को घायल | New India Times

भोपाल के नारियल खेड़ा वार्ड 12 में सीवर का चेंबर खुला होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि आए दिन लोग उस में गिर कर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं लेकिन नगर निगम के कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नारियल खेड़ा वार्ड 12 निवासी बाबू द्वारा 29/12 /2021 को नर्मदा पाइप लाइन में लीकेज को लेकर
सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज करवाई गई लेकीन आज दिनांक तक कोई समस्या का समाधन नहीं हुआ। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि लीकेज ठीक तो हुआ नहीं लेकिन सीवर का चेंबर ज़रूर नगर निगम के कर्मचारी खुला हुआ छोड़ कर चले गऐ। वहीं अब्दुल करीम, हमीद खान, निगम साहब आदि लोगों का कहना है कि आए दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। निगम कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा को लेकर कोई इंतेजाम नहीं किया गया है।आज ही एक 12 वर्षीय बालक उस में गिर कर चोटिल हो गया, कई सब्ज़ी के ठेले पलट गये उनका काफी नुकसान हुआ. मेन रोड है लोगों को काफी दिक्क़त हो रही है। इतना ही नहीं दस क़दम की दूरी पर सन राइज स्कूल है जिस में छोटे छोटे बच्चे पढ़ रहे हैं अगर निगम द्वारा जल्दी कोई उपाय नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं इस संबंध में जब NIT सवांददाता ने ज़ोनल अधिकारी कैलाश मीना से बात की तो उनका कहना था कि दिखवाता हूँ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article