विश्व कुश्ती चैंपियन मेडल जीतने वाली शिवानी का हुआ जोरदार स्वागत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विश्व कुश्ती चैंपियन मेडल जीतने वाली शिवानी का हुआ जोरदार स्वागत | New India Times

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर नाम रोशन करने वाली उमरेठ किसान की शिवानी पवार आज दिल्ली के लिए रवाना हो रही थी जहाँ रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया. गौरतलब है कि मजबूत इरादों के साथ अगर कुछ करने की उम्मीद हो तो कुछ भी किया जा सकता है वही जीता जागता मिसाल पेश कर शिवानी पवार द्वारा अपनी अलग पहचान बनाते हुए कुश्ती में सिल्वर मेडल लाकर विश्व में जिले का नाम का वर्चस्व बनाया जिसके बाद से ही शिवानी पवार का जगह जगह जोरदार स्वागत किया जा रहा है. इसी कड़ी में जुन्नारदेव आगमन पर जोरदार स्वागत कांग्रेस द्वारा किया गया जिसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हुई. कांग्रेस द्वारा स्वागत करते समय यशदीप साहु मीडिया प्रभारी, ब्लाक काँग्रेस जुन्नारदेव एवं जिला उपाध्यक्ष काँग्रेस आई टी सेल इनायत उल्ला खान, अंकित राय, बरखा रानी, लदरे पार्षद, गीता बाई सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article