भोपाल पुलिस द्वारा फरार आरोपियों के खिलाफ चल रहे धरपकड़ अभियान के तहत ऐशबाग पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस द्वारा फरार आरोपियों के खिलाफ चल रहे धरपकड़ अभियान के तहत ऐशबाग पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे | New India Times

भोपाल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04.01.2022 को शाम 05:23 बजे फरियादी शुभम पटेल पिता भोजराज सिह पटेल उम्र-27 साल नि. म.नं 265 दीक्षा नगर बागमुगलिया थाना बागसेवनिया भोपाल का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि आज सुभाष नगर विश्राम घाट में अंतिम संस्कार में आये हुये थे, जहां पर अंकित बड़गे, बिक्की बड़गे, आकाश बड़गे, सागर अड़गमोल, शुभम बानखेड़े ने कल की कहासुनी एवं मेरे तथा अभिषेक राजपूत के द्वारा बीच बचाव करने की बात से रंजिश रखकर उपरोक्त पांचों आरोपियों द्वारा मेरे व राजेन्द्र वर्मा के साथ मारपीट की गई एवं विक्की बडके द्वारा अभिषेक राजपूत के पेट में छुरी घोप कर जान से मारने की नियत से प्राणघातक चोट पहुंचाया. उक्त रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक-007/22, धारा 307, 323, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हत्या के प्रयास में फरार आरोपीगण की धकपकड हेतु निरीक्षक मनीष राज सिंह भदौरिया के नेतृत्व में दिनांक 07.01.2022 को अपराध क्रमांक 007/22, धारा 307,323,34 भादवि. में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी संसाधनो का प्रयोग कर तथा बेसिक पुलिसिंग का उत्कृष्ठ परिचय देते हुये आरोपीयो अंकित बड़गे, बिक्की बड़गे, आकाश बड़गे, सागर अड़गमोल, शुभम बानखेड़े को करीबन 72 घंटों के लगातार अथक प्रयास से गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की गई ।

घटना में प्रयुक्त आलाजरर

आरोपी विक्की बडगे पिता संजय बडगे उम्र 22 साल नि. म.न. 03 दीक्षा नगर बागमुगालिया बागसेवनिया भोपाल से ग्राम बैरखेडी थाना रातीबड उसकी बहन के घर से आरोपी के पेश करने पर एक छुरी जिसकी कुल लंबाई 13 इंच थी एवं आरोपी सागर अडगमोल पिता चंद्रकांत अडगमोल उम्र 24 साल नि. म.न. 171 दीक्षा नगर बागमुगालिया बागसेवनिया भोपाल के कब्जे से एक लोहे की धारदार छुरी जिसमें लकड़ी का मुठ लगा है समक्ष गवाहान पेश करने पर जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. विक्की बडगे पिता संजय बडगे उम्र 22 साल नि. म.न. 03 दीक्षा नगर बागमुगालिया बागसेवनिया भोपाल।
  2. अंकित बडगे पिता संजय बडगे उम्र 20 साल नि. म.न. 03 दीक्षा नगर बागमुगालिया बागसेवनिया भोपाल।
  3. सागर अडगमोल पिता चंद्रकांत अडगमोल उम्र 24 साल नि. म.न. 171 दीक्षा नगर बागमुगालिया बागसेवनिया भोपाल।
  4. आकाश बडगे पिता संजय बडगे उम्र 25 साल नि. म.न. 03 दीक्षा नगर बागमुगालिया बागसेवनिया भोपाल।
  5. शुभम वानखेडे पिता सुरेश बानखेडे उम्र 18 साल नि. म.न. 16 गरीब नगर कोलार रोड भोपाल।

उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना ऐशबाग के एसएचओ मनीष राज सिंह भदौरिया, सउनि0 लाल बहादुर मिश्रा, का0 सउनि0 दिनेश खजुरिया, कार्य प्रआर 38 लोकेन्द्र सिह, कार्य प्रआर 549 सम्पूर्णानंद दुबे, आर 971 अजय शर्मा, आर 1413 यासिर खान, आर 3593 कमलेश कुशवाहा, आर0 चालक 1988 आविद खान की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version