इटवा विधानसभा क्षेत्र के मटेहना चौराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

इटवा विधानसभा क्षेत्र के मटेहना चौराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

आज सिद्धार्थनगर जिला के मटेहना चौराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन चौपाल को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पांडेय जी ने कहा कि देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है, संविधान को बदलने की साजिश की जा रही है, भाजपा पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। पूरे देश और प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है, भ्रष्टाचार का बोलबाला है, प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है, छात्र, किसान, नौजवान बेरोजगार, महिला सब भाजपा सरकार में परेशान हैं।
समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए आज लगभग दो दर्जन लोगों ने पार्टी में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण की।
जन चौपाल को कमाल अहमद, बेचई यादव, बबलू खान, बबलू पाठक, दिनेश मिश्रा, तौलेश्वर निषाद, माते नेता, इरफान चौधरी, नूर आलम इद्रीसी ने भी संबोधित किया। पारसनाथ विश्वकर्मा, अबसार एडवोकेट, मोहम्मद खालिद, पप्पू चौधरी, प्रतीक राय शर्मा, राजू चौधरी, इबरार अहमद, रमजान, भीख, इकबाल, गुड्डू चौधरी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article