शासकीय महाविद्यालय मनावर में एक दिवसीय वेबीनार का हुआ आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय मनावर में एक दिवसीय वेबीनार का हुआ आयोजन | New India Times

शासकीय महाविद्यालय मनावर में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा लागू नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उपलक्ष्य में सत्र 2021-22 में प्रवेशित स्नातक प्रथम वर्ष (बीए, बीकॉम एवं बीएससी) के विद्यार्थियो के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार विषय “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का कार्यान्वयन उच्च शिक्षा में सुधार” पर आयोजित किया गया।

शासकीय महाविद्यालय मनावर में एक दिवसीय वेबीनार का हुआ आयोजन | New India Times

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आर. सी. पांटेल द्वारा किया गया जिन्होने विद्यार्थियो को राष्ट्रिय शिक्षा नीति के मुख्य उद्देश से अवगत कराया। राष्ट्रिय शिक्षा नीति पर विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. मीनाक्षी राठी, विभागाध्यक्ष वाणिज्य, शा. आदर्श महाविद्यालय हरदा द्वारा व्याखान दिया गया। डॉ. राठी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित जैसे स्नातक पाठ्यक्रम की संरचना, चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम की सुविधा, वैकल्पिक विषय का महत्व तथा व्यवसायिक विषय से कौशल संवर्धन, प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप से प्राप्त होने वाले लाभ एवं मूल्यांकन पद्धति के बारे में विस्तार से समझाया। व्याख्यान में चार वर्षीय पाठयक्रम के बारे में जानकारी देते हुए प्रतिवर्ष मिलने वाले फायदे जेसे प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, डिग्री एवं शोध प्रवधि या स्नातक शोध प्रबंध के बारे में बताया गया। विद्यार्थियो द्वारा किए गए सवालों के जवाब दिए गए। विषय विशेषज्ञ का परिचय डॉ. मनोज पाटीदार द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र सोलंकी द्वारा किया गया. आभार आईक्यूएसी हेड डॉ. आई. एस. सस्तिया द्वारा माना गया।
कार्यक्रम दिनांक 07/01/2022 को महाविद्यालय से ऑनलाइन गूगल मीट द्वारा आयोजित किया गया जिसमे ऑफलाइन 70 से ज्यादा विद्यार्थियो एवं ऑनलाइन लगभग 40 विद्यार्थी शामिल हुए. महाविद्यालय से समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article