युवा पत्रकार संगठन छिंदवाड़ा द्वारा किया गया कैलेंडर का विमोचन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

युवा पत्रकार संगठन छिंदवाड़ा द्वारा किया गया कैलेंडर का विमोचन | New India Times

पुलिस मैदान छिंदवाड़ा में युवा पत्रकार संगठन की मीटिंग रखी गई जिसमें एकता के साथ सब को लेकर काम करने की सलाह मीटिंग में बनाई गई साथ ही पत्रकारों के साथ मजबूती से दामन थामते हुए युवा पत्रकार संगठन की चर्चा हुई। पत्रकारों के साथ साथ कोई पत्रकार ना भी हो युवा पत्रकार संगठन से जुड़ सकता है।
जिला अध्यक्ष शुभम सहारे ने जानकारी देते बताया कि मीटिंग में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा की चर्चा की गई मीटिंग हो जाने के पश्चात युवा पत्रकार संगठन छिंदवाड़ा ने कैलेंडर का विमोचन किया. विमोचन वरिष्ठ पत्रकार पत्रकार राजेश तांत्रिक द्वारा किया गया. कैलेंडर के विमोचन के पश्चात सीएसपी मोती लाल कुशवाह को कैलेंडर भेंट कर मुलाकात की गई वही छिंदवाड़ा कोतवाली पहुंच कर छिंदवाड़ा डीएसपी एवं कोतवाली टीआई सुमेर सिंह जगेत युवा पत्रकारों ने मिलकर चर्चा की. इस मौके पर पदाधिकारियों को बधाई भी दी गई. इस मौके पर जिलाध्यक्ष शुभम सहारे उपाध्यक्ष अमन डेहरिया वरिष्ठ पत्रकार राजेश तान्त्रिक कोषाध्यक्ष कुंज बिहारी शर्मा प्रमुख सदस्य अर्जुन सोनेवार एडवोकेट एसके त्रिपाठी, शाहिद खान जिलाध्यक्ष आईएनसीआर दिनेश भलावी प्रदेश महासचिव आईएनसीआर संदीप गायकवाड एडवोकेट दीपक पांडे राजा भाई मिथुन नागवंशी हिमांशु गोहिया नवल तिवारी चमन साहू पवन चोरिया सुजीत श्रीवास एवं युवा पत्रकार संगठन के पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article