संगठन के हर एक कार्यकर्ता का लक्ष्य बूथ जिताने का होना चाहिए: वी.डी. शर्मा प्रदेश अध्यक्ष. मांडू में भारतीय जनता पार्टी का मण्डल विस्तारक मण्डल अध्यक्ष कार्यशाला संपन्न | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

संगठन के हर एक कार्यकर्ता का लक्ष्य बूथ जिताने का होना चाहिए: वी.डी. शर्मा प्रदेश अध्यक्ष. मांडू में भारतीय जनता पार्टी का मण्डल विस्तारक मण्डल अध्यक्ष कार्यशाला संपन्न | New India Times

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मांडव में 5 जिलों की मंडल विस्तारक मंडल अध्यक्ष कार्यशाला संपन्न हुई. कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भाजपा महामंत्री भगवानदास सबनानी कैबिनेट मंत्री राजवर्धन दत्तीगांव, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल प्रदेश मंत्री संगीता सोनी भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव,सांसद छतर सिंह दरबार, सांसद गुमान सिंह डामोर, मोर्चा राष्ट्रिय कोषाध्यक्ष सुरेश कैरो, पूर्व मंत्री रंजना बघेल जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल, हरिनारायण यादव सहित 5 जिलों के जिला संगठन प्रभारी जिलाध्यक्ष व विधायकगण उपस्थित रहे।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव धार जिला सहित 5 जिले के अध्यक्ष व संगठन प्रभारी द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री सन्नी रिन, जयराम गावर, प्रकाश धाकड़ द्वारा किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की संगठन के हर एक कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए कि वह अपने बूथ को जीते पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी का जन्मशताब्दी वर्ष पर उनके विचारों को आगे बढ़ाए इस वितरक योजना को सफल बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित करें।

संगठन के हर एक कार्यकर्ता का लक्ष्य बूथ जिताने का होना चाहिए: वी.डी. शर्मा प्रदेश अध्यक्ष. मांडू में भारतीय जनता पार्टी का मण्डल विस्तारक मण्डल अध्यक्ष कार्यशाला संपन्न | New India Times

कार्यशाल के शुभारंभ सत्र को प्रदेश महामंत्री संबोधित करते हुए कहा की इस देश में महापुरुषों ने संगठन को गढ़ने का कार्य किया है उन महापुरषों के अथक प्रयासों यह परिणाम है कि भाजपा संगठन विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनी है बूथ विस्तारक योजना के बारे में विस्तृत बताते हुए कहां की भाजपा संगठन अनुशासित राजनीतिक दल है संगठन के पित्र पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी की धार जिला जन्मभूमि व कर्मभूमि रही हैं यहां का संगठन सबसे बड़ा संगठन व अनुशासित संगठन होना चाहिए तभी कुशाभाऊ ठाकरे जी को जन्मशताब्दी समारोह की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव सहित जिला टीम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को तीर कमान भेंट कर स्वागत किया। कार्यशाला का सफल संचालन धार जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल ने किया । उक्त जानकारी संजय शर्मा ने दी।

By nit

Exit mobile version