सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT;
मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पेड न्यूज केस को ग्वालियर खंडपीठ ने जबलपुर हाईकोर्ट के हवाले किया था लेकिन आज हाईकोर्ट ने कोई भी राहत देने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने अंतरिम आदेश देने से मनाकर सुनवाई बढ़ा दी है।
पेड न्यूज से जुड़े मामले में अब सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा। आपको बता दें कि इस मामले में हाईकोर्ट जबलपुर ने मंगलवार को अपने फैसले में कहा है कि इस मामले से जुड़ी एक याचिका पर पूर्व से ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है इसलिए मिश्रा के पेड न्यूज से जुड़े मामले को भी सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट भेज दिया गया है।
