राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी विधायक, पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने विधानसभा स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक आहूत की। कृषि उपज मण्डी समिति देवरी के सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभागवार योजनाओं के क्रियान्यवन की समीक्षा कर, सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए, कोविड गाइन लाईन का पालन करने एवं आम नागरिकों को कराने की अपील करने के निर्देश दिए। कोविड—19 के बैक्सीनेशन की समीक्षा की। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड टीकाकरण के लिए आवश्यक तैयारी व टीकाकरण की समीक्षा की, खण्ड चिकित्सा अधिकारी देवरी/केसली एवं शिक्षा विभाग के ब्लॉक प्रमुख अधिकारियों को टीकाकरण उपरान्त बच्चों को पैरासिटामाल दबाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए एवं आयुष विभाग को आयुर्वेदिक कोविड किट तैयार कर वितरण करने के निर्देश दिए। अस्पताल में आवश्यक दवाई की उपलब्धता एवं एन्टीरेवीज इन्जेक्शन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं में टीकाकरण की जानकारी दी गई। क्षेत्र में संचालित गौशालाओं में पशुओं के उपलब्धता एवं उन्हे खाने—पीने एवं आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु पालको को पशुओं पर ऋण उपलब्ध कराने की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कुपोषण के प्रकरणों में लगातार सुधार होने की जानकारी दी गई। एवं संचालित आंगनवाडी केन्द्रों का निरीक्षण कर बच्चों को पूरक पोषण आहार की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की। पी.एच.ई. विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत प्रस्तावित 43 नवीन नलजल योजनाओं के कार्यो की जानकारी दी गई। अधिकतर नलजल योजनाओं के कार्य पूर्ण होने की स्थिति पर पहुॅच गए है। निर्माण कार्यो में गुणवत्ता की विशेष रुप से ध्यान देने के निर्देशित किया गया। खाद्य विभाग द्वारा संचालित उचित राशन मूल्य दूकानों की समीक्षा करते हुए सभी पात्र व्यक्तिओ को राशन पर्ची उपलब्ध कराने एवं सभी तरीके से वितरण कराने के निर्देश दिए साथ ही निरीक्षण कर अनियमितताओं पूर्वक संचालित कर रहे सेल्समेनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। धान खरीदी केन्द्रो की समीक्षा कर, संचालित सभी केन्द्रो पर शासन के निर्धारित सभी नियमों का पालन करते हुए खरीदी की गई। किसानों को सभी सुविधाए दिए जाने के निर्देश दिए, गडबडी करने वाले केन्द्र संचालन के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। निर्माण कार्यो में लापरवाही कर रही सभी निर्माण एजेंसी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जीर्ण—शीर्ण सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। नौरोदही एवं दक्षिण वन मण्डल की समीक्षा करते हुए सभी निर्माण कार्यो को गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नौरादेही अभ्यारण के विस्तार हेतु आवश्यक निर्देश दिए एवं प्रदेश के कोने—कोने से आ रहे सभी पर्यटकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान गणवेश वितरण, सायकिल वितरण, एवं स्कूलों में मध्यान्ह भोजन वितरण की समीक्षा की। गणवेश वितरण की गुणवत्ता में अनियमितता की जॉच कराने के लिए दिए। सी.एम.राईज स्कूल की समीक्षा की। अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियेां के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। अन्य विभागों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए, जनकल्याणकारी/हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्यवन के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) देवरी, तहसीलदार देवरी/केसली,सी.ई.ओ. देवरी/केसली सहित सभी विभाग प्रमुख अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।।
