अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT

उत्तर प्रदेश में सहारा और पल्स कम्पनियों में जमा गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों का हजारों करोड़ रुपया वापस किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर आज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि सहारा और पल्स कम्पनियों ने करोड़ों लोगों का पैसा RD, FD व अन्य योजनाओं में भारी मुनाफे का लालच देकर जमा कराया जो निश्चित मियाद पूरी होने के बाद भी सालों से निवेशकों को लौटाया नहीं जा रहा है। सहारा ग्रुप ने अपनी दो कम्पनियों SIRECL और SHICL के जरिए 225 करोड़ निवेशकों का का 24 हजार करोड़ रुपया जमा कराया इसके बाद इन पैसों का कहां इस्तेमाल किया गया इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। काजी सुहेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सहारा ग्रुप और पल्स कम्पनी ने तत्काल निवेशकों का पैसा नहीं ब्याज सहित नहीं लौटाया तो कांग्रेस पार्टी के लोग चुप नहीं बैठेंगे और सड़कों पर उतरकर आन्दोलन छेड़ेंगे।
लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डा• चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि सहारा ग्रुप में फिक्स डिपॉजिट वह सामान्य खातों में जमा कराते ग्रे पैसों के लिए लोग चार पांच सालों से सहारा के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनका पैसा नहीं मिल पा रहा है। पल्स ग्रूप की कम्पनी में लोगों ने प्लाटिंग व हाऊसिंग की स्कीम के तहत पैसा जमा किया था। पल्स ग्रूप के पास 5.85 करोड़ लोगों का 40 हजार 100 करोड़ रुपया बकाया है जिसे सरकार तत्काल वापस दिलाये।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पाण्डेय, अब्दुल सलाम खान, डा• अरविन्द शुक्ला, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अली अहमद, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, कैलाश पंछी, रंजना मिश्रा, अजय मिश्रा, उमाशंकर राय, अमर त्रिपाठी, सन्दीप पाण्डेय, कृष्ण बहादुर सिंह, मुकेश चौबे, रियाज मनिहार, गुल मोहम्मद, होरी लाल, प्रमोद कुमार, जितेंद्र धर द्विवेदी, सुदामा प्रसाद, आसिफ रिज़्वी, राधेश्याम सोनी, आसिफ इकबाल खान, सूर्य प्रकाश चौधरी, नेवास अली, माया सिंह भास्कर, नीतू पासवान, पंकज कुमार सोनी, चन्द्रभान, मुनिराम, फैजान अहमद, काजी इज़हार, एस पी पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
