सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी का उन्नयन कर सिविल अस्पताल (100 विस्तर) खोलने की मांग को लेकर देवरी विधायक हर्ष यादव ने लिखा मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी का उन्नयन कर सिविल अस्पताल (100 विस्तर) खोलने की मांग को लेकर देवरी विधायक हर्ष यादव ने लिखा मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र | New India Times

देवरी विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने देवरी नगर की शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी को 100 बिस्तर वाली स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी को पत्र लिखकर मांग की गई है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत देवरी विकासखण्ड मुख्यालय पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थानीय मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आसानी से नहीं मिल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी की जिला मुख्यालय से दूरी अधिक हैं, साथ ही नेशनल हाईवे-44 पर अनेक दुर्घटनाएं घटित होती रहती से है, दुर्घटना में घायल मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रिफर करना पड़ता है। जिससे जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक बनी रहती है। क्षेत्रवासियों द्वारा लम्बे समय से देवरी मुख्यालय पर सिविल अस्पताल (100 विस्तर) खोलने की मांग की जा रही है।अतः अनुरोध है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी का उन्नयन कर सिविल अस्पताल ( 100 विस्तर) खोलने के आदेश प्रसारित करने का कष्ट करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article