मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

15 से 18 वर्ष के बालक बालिकाओं को वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ है. शहर का प्रशासन शासकीय नंदलाल शुद विद्यालय पहुंचे एसडीएम एमआर धुर्वे, तहसीलदार रेखा देशमुख, एसडीओपी शिव कुमार सिंह, थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, आरक्षक राहुल राजपूत, जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन, नंदलाल स्कूल प्रचार एमआई खान, अनुरोध शर्मा, मनोज शर्मा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं बड़ी तादाद में विद्यार्थी गण, नगर पालिका अमला, भाजपा-कांग्रेस के पदाधिकारी नंदलाल सूट उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया.

साथ ही कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए ओमीक्रोन के नए वैरीअंट से लड़ने के लिए प्रथम व सेकंड रोज लगाने की बालक बालिकाओं के माता-पिता से अपील की साथ ही 15 से 18 वर्ष के बालक बालिकाओं का वैक्सीनेशन प्रारंभ हो चुका है. प्रशासन द्वारा प्रथम सेकंड डोज वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशासन द्वारा महामारी के बढ़ते प्रभाव को देख 15 वर्ष 18 वर्ष की आयु वाले बालक बालिकाओं के लिए वैक्सीनेशन अभियान प्रारंभ किया गया इसी क्रम में आज शहर का प्रशासन वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच कर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करते हुए स्कूल विद्यार्थियों से वैक्सीनेशन के लिए अपील की गई साथी 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी कोविड-19 महामारी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
