मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा ने बताया कि संस्था की शिक्षा जागृति मुहिम के अंतर्गत खण्डवा की तालीम से जुड़ी मुअज़्ज़िज़ शख़्सियत प्रोफेसर मोहम्मद शाहनवाज़ शेख का उनको पी.एच.डी.की सनद मिलने पर संस्था के बॉम्बे बाज़ार स्थित दफ़्तर में आज शाम 7:00 बजे नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह की विस्तार से जानकारी देते हुए संस्था के सचिव एबाद अहमद ने बताया कि खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के ओहदे पर रहकर अपनी खिदमात दे रहे शाहनवाज़ शेख़ ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से समय निर्धारण तंत्र का उपयोग करते हुए विभिन्न प्रसार प्रणालियों पर हरित संज्ञान सम्बन्धी रेडियो संचार का विकास विषय में पी.एच. डी. की सनद हासिल की है। उल्लेखनीय है कि शाहनवाज़ शेख मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी और हज वेलफेयर सोसायटी से जुड़कर भी तालीम के मैदान में नुमाया खिदमात अंजाम देते आ रहे हैं। संस्था के संरक्षक सैयद तिलत तमजीद (बाबा मियां) प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल, राष्ट्रीय महासचिव सैयद रियाज धार, हाजी मोहम्मद अली अंसारी, इकबाल अंसारी आईना, हाजी आरिफ़ अंसारी नाज़, रियाज़ उल हक़ अंसारी, अब्दुल रजाक सिद्दीकी, हाजी मोहम्मद अनीस अंसारी सहित प्रदेश के समस्त सदस्यों और पदाधिकारियों ने पीएचडी धारक मोहम्मद शाहनवाज शेख को उनके उज्जवल एवं स्वर्णिम भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
