जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शासकीय उचित मूल्य की 2 दुकानों पर की एफआईआर दर्ज | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शासकीय उचित मूल्य की 2 दुकानों पर की एफआईआर दर्ज | New India Times

कलेक्टर झाबुआ के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ लक्ष्मी नारायण गर्ग के नेतृत्व व एम के त्यागी जिला आपूर्ति अधिकारी के निर्देशन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा शंकार परमार द्वारा ग्राम पंचायत बावड़ी विकासखंड रामा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान बावड़ी के विक्रेता द्वारा राशन वितरण में अनियमितता करते हुए 163.26 क्विंटल गेहू 40.74 क्विंटल चावल का व्यपवर्तन किये जाने से विक्रेता कमल खपेड के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई।

जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शासकीय उचित मूल्य की 2 दुकानों पर की एफआईआर दर्ज | New India Times

इसी तरह ग्राम पंचायत पीथनपुर विकासखंड रामा में शासकीय उचित मूल्य दुकान पीथनपुर के विक्रेता द्वारा राशन वितरण में अनियमितता करते हुए 537.24 क्विंटल गेहू, 111.61 क्विंटल चावल का व्यपवर्तन किये जाने से विक्रेता अश्विन भूरिया एवं पूर्व विक्रेता कमल खपेड के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई.

उपरोक्त दोनों दुकानों पर अलग-अलग एफआईआर कर गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version