मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा ने बताया कि संस्था की मध्यप्रदेश इकाई के तत्वाधान में और राष्ट्रीय महासचिव एवं इस कार्यकर्ता सम्मेलन के प्रभारी सैयद रियाज़ (धार) की निगरानी में दरगाह हज़रत नजमुद्दीन शाह कलंदर सरकार, नालछा शरीफ़ ज़िला धार के प्रांगण में संस्था के 10 संरक्षकों की उपस्थिति में सोसायटी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हाजी ज़ाहिद ख़ान पठान (नीमच) की अध्यक्षता में मौलवी अजीम साहब की तिलावत ए कलामे पाक से संपन्न हुआ। जुम्मा जी और मोहतरमा शबनम ख़ान (जावरा ज़िला रतलाम) ने बार गाहे रिसालत में नात ए पाक का नज़राना पेश किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 10 अध्यक्षों का साफा बाँध एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। वहीं हज वेलफेयर सोसायटी से जुड़ हज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये इलियास खान पठान नीमच, अब्दुल रज़्ज़ाक़ सिद्दीकी बुरहानपुर, मोहम्मद एजाज़ (बाबू भाई) धार, डॉ. मोहम्मद अशफ़ाक़ अहमद ग्वालियर, डॉ.एजाज़ खान सेंधवा ज़िला बड़वानी, डॉ.मुख्तार शेख खरगोन, मुस्तक़ीम मुगल अलीराजपुर को चिराग़ कंस्ट्रक्शंस कंपनी इंडिया के सौजन्य से कामयाब कप्तान अवार्डएवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में उपस्थित मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ज़ोया खान, पाडल्या ज़िला खरगोन और डॉक्टर खुशबू फरदीन खान को हज टूर्स कार्पोरेशन और मुफ़्ती सज्जाद साहब की ओर से स्मृति चिन्ह दिए गए।
सम्मेलन में महमूद सेठ गोगावां ज़िला खरगोन, महमूद ज़करिया राणापुर ज़िला झाबुआ, मोहम्मद मोईन मतीन बुरहानपुर ज़ाकिर खान, खरगोन, अल्ताफ़ आज़ाद, खरगोन, जाबिर शेख, देवास, शबनम खान जावरा जिला रतलाम, साबिर हुसैन साबरी इंदौर, मोहम्मद आरिफ मंसूरी खाचरौद ज़िला उज्जैन, अब्दुल रहीम तिगाले बड़वानी लियाकत हुसैन, ग्वालियर सम्मेलन संरक्षक के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर असलम शेख (बड़वानी), अनवर जिंद्रान( खरगोन), आबिद शेख (बड़नगर ज़िला उज्जैन), अब्दुल गफ्फार खत्री (सेंधवा ज़िला बड़वानी) मोहम्मद निज़ाम, खरगोन, इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर ज़ाहिद खान महेश्वर ज़िला खरगोन, रियाज़ उल हक़ अंसारी बुरहानपुर, मोहम्मद अनीस बुरहानपुर, इंतेखाब अली, खण्डवा कयामुद्दीन क़याम, खरगोन, आज़म खान नीमच, नाहर खान मंसूरी, नीमच, सैय्यद ताहिर अली,रतलाम अनीस खान कसरावद ज़िला खरगोन, सैय्यदा बिल्किस रतलाम, सलीम हनफ़ी बड़वानी, आलम मोहम्मद रतलाम, फिरोज़ खान भीकनगांव ज़िला खरगोन, फरियाद अली नीमच, डॉ.शफ़ी शेख क़ादरी सेंधवा ज़िला बड़वानी, मोहम्मद सलीम राणापुर ज़िला झाबुआ, असरार खान सेंधवा ज़िला बड़वानी, साजिद राजधानी सेंधवा ज़िला बड़वानी, शकील शेख खरगोन, हामिद अख्तर मंसूरी,नीमच मोहम्मद ज़ुबैर रहमानी, इंदौर उबैद रहमानी,इंदौर ज़ुबैर क़ुरैशी,धार आज़म शेख राही,धार वसीम शेख,धार आदि मौजूद थे। सम्मेलन में हम क़दम सामाजिक ख़िदमत कमेटी की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखीनय कार्यो के लिये सैय्यद रियाज़ धार,,मोहम्मद शाकिर ज़िन्दरान खरगोन, मोहम्मद अमजद खान पहलवान खरगोन एवम मुकीत खान खण्डवा को शाल,प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंट किये गए। अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा ने स्वागत भाषण दिया एवं एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं इस कार्यक्रम के संयोजक सैयद रियाज़ धार ने कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन पर प्रकाश डाला और बताया कि 5 वर्ष पूर्व इसी स्थान पर इस संस्था का गठन किया गया था। आज यह संस्था एक वटवृक्ष का रूप लेकर पूरे राष्ट्र में सेवा का कार्य कर रही है। सम्मेलन में मानव सेवा के कार्यो में सामाजिक कार्यकर्ताओं के योगदान पर मौलवी अज़ीम साहब ने रौशनी डाली, हज उमराह पर कोरोना प्रोटोकॉल का असर विषय पर साबिर हुसैन साबरी ने अपनी बात रखी, सम्मेलन को ज़ाकिर खान, अल्ताफ़ आज़ाद, सैय्यद रियाज़ ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा, महबूब खान खरगोन, कयामुद्दीन कयाम खरगोन ने संयुक्त रुप से किया। हज व तालीम से जुड़ी संस्था ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी ने वर्ष 2022 को मुस्लिम शिक्षा जागृति वर्ष के रूप में मनाए जाने की घोषणा करने के साथ संस्था की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कोष का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया तथा इस उद्देश्य के लिए तहसील और जिला स्तर पर समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया।
