अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में प्रदेश के अन्य समाजवादी विचारों से प्रभावित गठबंधन दलों के कार्यकर्ता सूबे से योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा सरकार को चुनाव में उखाड़ फेंकने का गठबंधन के साथियों ने संकल्प लिया।
रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालजी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, प्रगति शील समाजवादी पार्टी, व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा आयोजित संयुक्त बैठक में सभी ने उक्त संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गोंड ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने दलितों, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों के साथ समाज के शोषित वर्ग को बर्बाद करने पर तुली है। भाजपा सरकार से निजात दिलाने के लिए 2022 के चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अगुवाई में सरकार समाजवादी पार्टी बनना जरूरी है। इसके लिए सभी दलों के लोगों को गांव गांव गली कूचों में जाकर भाजपा सरकार गलत नीतियों का जनता के बीच उजागर करना होगा।
सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, प्रगति शील समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इरफान मलिक, लोकदल के प्रदेश सचिव अकील अहमद मुन्नू व भासपा के बस्ती मंडल उपाध्यक्ष केशव राजभर व जिलाध्यक्ष राम निवास राजभर ने संयुक्त रूप से अपने अपने संबोधन में कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों, नौजवानों के साथ वादा खिलाफी योगी मोदी सरकार को ले डुबेगी। केंद्र व प्रदेश सरकार को आभास हो गया है। उत्तर प्रदेश से सत्ता छिन जाएगी। इसी घबराहट में ईडी, सीबीआई एवं ईनकम टेक्स वालों को चुनाव से पहले उतार दिया है। यूरिया खाद की किल्लत से किसान 280 रुपये की खाद को पांच सौ रूपये में खरीदने के लिए मजबूर है। बैठक को पूर्व विधायक अनिल सिंह, विजय पासवान, रामकुमार उर्फ चिनकू यादव , प्रगति शील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुखराज यादव, बांसी चेयर मैंन पटवारी राइनी, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव चमन आरा राइनी , उग्रसेन सिंह, जमील सिद्दीकी, जुबैदा चौधरी ,कमरुज्जमा खान, तौलेश्वर निषाद ,सरफराज भ्र वीरेंद्र तिवारी , अयोध्या साहू , सत्यनरायन यादव , नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, फरहान खान,दिनेश पान्डेय, फसीउररहमान, फुजैल मलिक बब्लू कटटर बाबा, मुजीबुर्रहमान अफजल मलिक, जावेद अहमद , अम्बिकेश श्रीवास्तव , विजय चौधरी , विष्णु उमर छात्र सभा जिलाध्यक्ष , चंद्रजीत यादव , शकील शाह, मुरलीधर धुरिया, घिसियावन यादव,राम सेवक लोधी,विजय यादव, दिलीप पाठक, रघुनंदन पांडेय,शैलेंद्र शर्मा, अनीता द्विवेदी,शालिनी त्रिपाठी, लोकदल जिलाध्यक्ष शजाउद्दीन अकील, गोंडवाना जिलाध्यक्ष संतोष गोंड, राम चंदर निषाद, कन्हैया लाल वर्मा, दिनेश प्रसाद पांडेय, अनीता धुरिया आदि ने संम्बोधित किया।
