बागपत में लाखों लोगों ने मनाया शाह सतनाम सिंह जी महाराज का जन्मदिन, बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में देशभर से पहुॅंचे तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने देश की उन्नति और देशवासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

बागपत में लाखों लोगों ने मनाया शाह सतनाम सिंह जी महाराज का जन्मदिन, बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में देशभर से पहुॅंचे तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने देश की उन्नति और देशवासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना | New India Times

बागपत के बरनावा में शाह सतनाम सिंह जी महाराज का 103 वां जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आयोजित एक भव्य और शानदार कार्यक्रम में देशभर से तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस अवसर पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने देश की उन्नति, देशवासियों की खुशहाली और विश्व-शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंड़ारे में विभिन्न जाति-धर्मो के लोगों ने ऊॅंच-नीच जैसे भेदभावों के बिना सप्रेम सामुहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। डेरे के लाखों अनुयायियों ने एक स्वर में देश को आस्वस्त किया कि वह हर मुश्किल घड़ी में देश के हर नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।

बागपत में लाखों लोगों ने मनाया शाह सतनाम सिंह जी महाराज का जन्मदिन, बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में देशभर से पहुॅंचे तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने देश की उन्नति और देशवासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना | New India Times

डेरे के सेवादार और मीड़िया प्रभारी रकम सिंह जी ने बताया कि डेरे के द्वारा संचालित अनेकों प्रकार के सेवाकार्यों ने देश और सम्पूर्ण विश्व में अपनी अहम भूमिका अदा की है, जिसके लिए देश और विश्व स्तर की अनेकों प्रमुख संस्थाओं द्वारा डेरे को सम्मानित और पुरस्कृत किया जा चुका है। बताया कि डेरा बिना किसी भेदभाव के लोगों की दिल से सहायता करता है। इंसानियत का धर्म निभाना ही डेरे का प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, निर्धन व जरूरतमंदों परिवारों को मकान, रोजगार चलाने के लिए महिलाओं को सिलाई मशीन, गरीब परिवारों को राशन, ठंड़ से बचाने के लिए कंबल आदि का वितरण किया गया। बिना दान दहेज के शादी करवाने के साथ-साथ उन परिवारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जरूरतमंदों को गुर्दे दान दिये। साध-संगत ने एक-दूसरे को परम पूजनीय शाह सतनाम सिंह जी महाराज के जन्मदिवस की बधाई दी और डेरा सच्चा सौदा आश्रम द्वारा विश्वभर में चलाए जा रहे मानवता की भलाई के कार्यो की प्रशंसा की। सभी ने जन्मदिवस को सफल बनाने के लिए आश्रम में विभिन्न सेवाओं में लगे सेवादार भाईयों और बहनों का शुक्रिया अदा किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version