अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित बंधन बैंक की शटर का ताला तोडकर तिजोरी चोरी करने वाले 02 आरोपियों को थाना क्राइम ब्रांच एवं थाना अरेरा हिल्स की सयुक्त टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना अरेरा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत बंधन बैंक से तिजोरी चोरी करने वाले व्यक्ति आपस में बातचीत कर रहे हैं। अगर उन्हें समय पर नही पकडा गया तो वह पहुंच से कहीं दूर निकल जाएंगे।
मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर थाना अरेरा हिल्स और क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर देखा तो बताये हुलिये के दो व्यक्ति दिखे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड कर जब उन से पूछ ताछ की तो उन लोगों ने अपना नाम 1. शकील पिता बसीर उम्र 42 साल निवासी काजी केम्प सुपर बाजार के पीछे थाना हनुमानगंज भोपाल, 2. मुन्ना पिता बाबूलाल उम्र 38 साल निवासी कमल झा का मकान चैकी इमामबाडा भोपाल का होना बताया।
दोनों आरोपीगणों से जब विस्तृत पूछताछ की गई तो दोनों ने अपने अन्य साथी फईम बम के साथ मिलकर बंधन बैंक की शटर का ताला तोडकर कैमरों पर कालिक पोतकर बैंक की तिजोरी चोरी करना बताया । इस के इलावा यह भी बताया कि अपने साथी फईम बम की क्विड कार एम.पी.04/सी.एस./2755 में रखकर गांधी नगर के आगे जंगल में ले जाकर उसका ताला तोडा था। घटना के एक दिन पहले दिनांक 24.12.2021 को तीनो ने साथ मिलकर रैकी किया था। जो दूसरे दिन दिनांक 25.12.2021 को रात्रि 10ः00 बजे आकर बैंक के कैमरों में कालिक पोतकर बैंक के डीबीआर को काटकर अपने साथ बैंक की तिजोरी ले गये थे।
घटना का मुख्य आरोपी फईम बम के ऊपर मारपीट, अडीबाजी, अवैध शिकार जैसे करीब एक दर्जन अपराध भोपाल के विभिन्न थानो में अपराध पंजीबद्ध है। घटना का मुख्य आरोपी फईम बम जो फरार है। उसके दो अन्य साथी शकील एवं मुन्ना को सयुक्त टीम के द्वारा गिरफतार कर बंधन बैंक से गई तिजोरी व अन्य सामान बरामद किया गया है। प्रकरण के मुख्य आरोपी फईम बम की तलाश जारी है।
गिरफतार आरोपियों की जानकारी
01- शकील पिता बसीर उम्र 42 साल निवासी काजी केम्प सुपर बाजार के पीछे थाना हनुमानगंज भोपाल, थाना तलैया में चोरी एवं मारपीट के 03 प्रकरण पंजीबद्ध है।
02- मुन्ना पिता बाबूलाल उम्र 38 साल निवासी कमल झा का मकान चैकी इमामबाडा भोपाल। स्थाईः-ग्राम मुगल सराय थाना तह0 सिरौंज जिला विदिशा थाना मण्डीदीप में मारपीट के 03 प्रकरण पंजीबद्ध है।
03 फरार – फईम बम निवासी – सर्वत अपार्टमेन्ट केले वाली मस्जिद के पास थाना तलैया भोपाल एक दर्जन से अधिक मारपीट, अडीबाजी, अवैध शिकार, अवैध हथियार, 25/27 आम्र्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध भोपाल के विभिन्न थानो में पंजीबद्ध है।
