शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अति पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार कौशल ने ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और लोगों को जागरूक करते हुए मास्क लगाने की अपील की. मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी सलाह दी।
शहरी क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों को अनाउंसमेंट के जरिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों व शेष सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन अवश्य लगवाएं और खुद भी सुरक्षित रहें. इस दौरान बिना मास्क घूम रहे लोगों को रोक कर समझाइश दी गई और कई लोगों पर चलानी कार्रवाई की गई। कई जगहों पर ड्रोन से नजर रखा जा रहा है।
