जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना कोई फिजा में मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा वसीम रिजवी पूर्व शिया वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए शिकायती पत्र दिया गया था. यह वही वसीम रिजवी है जिसने कुरान की 26 आयतों पर सवाल उठाया था और सुप्रीम कोर्ट में उन्हें कुरान से बाहर करने की मांग की थी. इस्लाम धर्म विशेष के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी को लेकर के भोपाल थाना कोहेफिजा में 4/12 /21 को शिकायती पत्र दिया गया था जिस पर कोई कार्यवाही ना होने पर भोपाल जॉन शाहजहानाबाद जोन 3 आईपीएस अधिकारी रियाज इकबाल को मुस्लिम समाज के नुमाइंदों के द्वारा आज ज्ञापन प्रेषित करते हुए यह मांग की गई कि वसीम रिजवी पर आईपीसी की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए और निवेदन किया है कि शीघ्र अति शीघ्र कार्रवाई की जाए. यह वही वसीम रिजवी है जो लखनऊ शिया बोर्ड का अध्यक्ष होने के बावजूद भी इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी लगातार करता रहा है. ज्ञात हो कि पिछले दिनों वसीम रिजवी जो अब हिंदू धर्म अपना चुका है उसने मुसलमानों, इस्लाम, और पैगम्बर मोहम्मद (सल.) के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की थी जिसको लेकर के मुस्लिम समाज में भारी रोर्ष नजर आ रहा है. आज रियाज इकबाल आईपीएस अधिकारी को ज्ञापन देने वालों में दिलशाद खान, जमशेद आलम, फैजान खान, ओवैस रहमानी, साबिर खान, सरजील खान वगैरह मुख्य रूप से शामिल रहे.
