सेवा का कोई मूल्य नहीं होता: संत पीयूष चंद्र विजय जी महाराज साहब. वागरेचा परिवार का सेवा कार्य अद्भुत, अनुपम, अनुकरणीय है: समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन (पप्पू भैया) | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सेवा का कोई मूल्य नहीं होता: संत पीयूष चंद्र विजय जी महाराज साहब. वागरेचा परिवार का सेवा कार्य अद्भुत, अनुपम, अनुकरणीय है: समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन (पप्पू भैया) | New India Times

मेघनगर स्नेह सर्व रोग निदान शिविर में 950 की संख्या मैं जिले ही नहीं अन्य राज्यों से भी रोगी पहुंचे. रोटरी क्लब अपना एवं वागरेचा परिवार मेघनगर के सौजन्य से उक्त शिविर का आयोजन महावीर भवन मेघनगर में मिश्रीमल वागरेचा एवं सज्जन बाई वागरेचा की पुण्य स्मृति में किया गया.

वागरेचा परिवार के हंसमुख वागरेचा श्रीमती स्नेह लता वागरेचा, पंकज वागरेचा, निलेश वागरेचा, के अनूठे आयोजन से रोटरी क्लब अध्यक्ष निलेश भानपुरीया रोटरी क्लब के भरत मिस्त्री मांगीलाल नायक, गोविंद सिंह चौहान, सुमित मुथा, महेंद्र सोलंकी, पंकज राका, राजेश भंडारी, महेश प्रजापत, बहादुर सिंह चौहान, ऋषि राका, माया शर्मा, चंदनबाला शर्मा, आरती भानपुरिया, कुसुम सोलंकी कयूम खान डॉ हितेश खतेडीया, डॉ किशोर नायक, बृजेश हाड़ा, वीरेंद्र जैन, कांतिलाल निमा, वरिष्ठ पत्रकार पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, सलीम शेरानी, अनूप भंडारी, रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, अली असगर बोहरा, फारुख शेरानी, निशार पठान,भूपेंद्र बरमंडलिया, दशरथ कठ्ठा, आदी सदस्य के मार्गदर्शन में महती भूमिका निभाई गई. वागरेचा परिवार के द्वारा आयोजित इस शिविर में नगर ही नहीं अन्य शहरों एवं दूर-दराज के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों मरीजों ने लाभ लिया संस्था एवं परिवार द्वारा मरीजों व उनके साथ आए अटेंडर हेतु भोजन व नाश्ता भी निःशुल्क व्यवस्था की गई. विभिन्न जांच व गंभीर बीमारी आने पर बड़े हॉस्पिटल में इलाज व ओर्पोरेशन की सुविधा भी निःशुल्क है. उक्त शिविर के शुभारंभ अवसर पर मोहनखेड़ा संत ऋषभ चंद्र विजय जी के शिष्य पियूष चंद्र विजय जी महाराज साहब ने कहा कि सेवा का मूल्य का कोई मूल्य नहीं है जो सेवा में अपना ध्यान लगाता है देवता भी उनको ऊर्जा देते ही रहते हैं.

सेवा का कोई मूल्य नहीं होता: संत पीयूष चंद्र विजय जी महाराज साहब. वागरेचा परिवार का सेवा कार्य अद्भुत, अनुपम, अनुकरणीय है: समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन (पप्पू भैया) | New India Times

स्वर्गीय मिश्रीमल वागरेचा, सज्जन बाई वागरेचा की स्मृति में आयोजित उक्त शिविर में मानव सेवा के कार्य में ऐतिहासिक कार्य किया है साथ ही रोटरी क्लब अपना की सेवा भावना भी अनुपम है.

सुरेश चंद्र जैन पप्पू भैया ने कहा कि मानव सेवा माधव सेवा मेघनगर के लिए एक बड़ी सौगात है वागरेचा परिवार नियमित सेवा कार्य कर रहा है यह एक बहुत बड़ा उदाहरण है पशु पक्षियों के हित हो या बीमारी से पीड़ित जनों के लिए वागरेचा परिवार सेवा का इतिहास रच रहा है.

क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया ने सदेव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए रोटरी क्लब अपना व वागरेचा परिवार के द्वारा आयोजित इस शिविर को विधानसभा क्षेत्र में आयोजित करने पर धन्यवाद दिया और कहा कि दूरदराज के गरीब असहाय मरीजों के लिए यह सेवा कार्य बहुत ही तारीफ ए काबिल है इस अवसर पर उद्योगपति जयंत सिंगल, विनोद बाफना, अशोक छाजेड़, जीवन ज्योति से महेंद्र श्रीवास्तव (टिल्लू भाई), किशोर नायक, संजय काठी, अजय रामावत, बसंत सिंह खतेडिया, राजु धानक, मनोज उपाध्याय आदि सफल संचालन सुमित मुथा ने आभार मांगीलाल नायक ने माना.

इस सेवा कार्यक्रम में इन्होंने भी दी अपनी सेवाएं
नगर के बोरा समाज, पत्रकार संघ एवं कई सामाजिक संगठन ने इस कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाते हुए शाम तक अपनी सेवाएं प्रदान की. मेघनगर के महावीर भवन में आयोजित शिविर ऐतिहासिक रहा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version