रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के द्वारा नव वर्ष 1 जनवरी, 2022 को दोपहर में रंगपुरा झाबुआ स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे – केयर सेंटर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में किया.
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एल एन गर्ग, श्रीमती मिश्रा एवं श्रीमती गर्ग श्रीमती जैन भी इस अवसर पर उपस्थित थीं.
इस कार्यक्रम में पेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह
राठौर, पी डी रायपुरिया, बालमुकुंद सिंह चौहान, भागीरथ प्रसाद सतोलिया, गोपाल सिंह चौहान, नाथ सिंह चौहान, भैरूसिंह सोलंकी, हरीश सिंह दसोंधी, वरिष्ठ नागरिक फोरम के अध्यक्ष गणेश उपाध्याय, जयंत वैरागी, फुलपगारे पाटीदार आदि वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति इस कार्यक्रम में थी! इस आयोजन में पेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह राठौर एवं वरिष्ठ नागरिक फोरम के अध्यक्ष गणेश उपाध्याय और जयंत बैरागी के द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया.

कलेक्टर मिश्रा ने सम्मान स्वरूप पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नागरिकों को यहां पर फीता काटकर शुभारंभ करने का अवसर दिया और कहा कि आप लोगों को एक अच्छा प्लेटफार्म दिया गया है, यहां पर सभी सुविधाएं आपको उपलब्ध रहेंगी. आपका सहयोग हमें निरंतर प्राप्त हो ऐसी हम आपसे भी यही कामना करते हैं.
कलेक्टर मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एल एन गर्ग के द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों को शाल, श्रीफल एवं पुष्प हार से सम्मान भी किया एवं पेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ नागरिक फोरम के अध्यक्ष द्वारा पुष्पगुच्छ से अतिथियों का अभिनंदन किया.
जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि होने पर वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन एवं पेंशनर एसोसिएशन के द्वारा संयुक्त रूप से कलेक्टर का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया. डे- केयर सेंटर संचालन का समय प्रातः 9:00 से 11:00 बजे तक दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगा. यहां पर जो सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी उसमें दूरदर्शन के समस्त चैनल एलसीडी के द्वारा. इंडोर गेम, कैरम, शतरंज, सांप सीढ़ी, लाइब्रेरी, विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकें एवं समाचार पत्र, संगीत, भजन, वृद्ध जनों को बैठने हेतु टेबल-कुर्सी एवं अन्य सुविधाएं, शुद्ध पेयजल आदि उपलब्ध रहेगा.
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय दिनेश वर्मा, प्रभारी पी आर ओ सुधीर कुशवाह, सामाजिक न्याय विभाग से एवं स्वच्छता के ब्रांड एंबेसेडर सुश्री निधि चौहान, एसडीओ पी आई यू बी पी साल्वे, सामाजिक न्याय विभाग से गजेंद्र सिंह राठौर आदि उपस्थित थे.
