पिता की बीमारी में समय से ब्लड नही मिलने से परेशान होकर ली प्रेरणा, एक दिन में 50 यूनिट ब्लड डोनेट कराया | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पिता की बीमारी में समय से ब्लड नही मिलने से परेशान होकर ली प्रेरणा, एक दिन में 50 यूनिट ब्लड डोनेट कराया | New India Times

सागर जिले में काफी पहले से ही शासकीय और अशासकीय ब्लड बैंक स्थापित है इसके बावजूद कई बार खून की कमी के चलते मरीजों की जान पर बन आती है।
बीते दिनों भाजपा नेत्री इंदु चौधरी के पिता गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, आधी रात के वक्त जब डॉक्टरों ने उन्हें ब्लड लाने की बात कही तो सोशल मीडिया और तमाम जानने वालों से बात करने के बाद भी एक यूनिट ब्लड को अरेंज करने में काफी वक्त लग गया।तभी उन्होंने सोच लिया था कि आने वाली एक जनवरी को हम ब्लड डोनेट कर लोगों को खून से होने वाली परेशानी से बचाएंगे।
जिले में लाखों लोगों की आबादी को देखते हुए सिटी ब्लड बैंक की सौजन्य से राय अस्पताल बटालियन मकरोनिया में लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की जिससे भारी संख्या में लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर इंदु चौधरी का कहना है कि खून की कमी से अब कोई परेशान नहीं होगा, हम लोगों ने एक सोसायटी बनाई है जिसकी मदद से हम लोग हर जरूरतमंद को खून पहुंचाने का काम करेंगे। पिता की बीमारी से मिली प्रेरणा से अब हर महीने ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित करेंगे जिससे लोगों को खून की कमी से होने वाली परेशानी को दूर किया जा सके।

पिछले कई वर्षों से पौधरोपण कर मिसाल कायम की है

इंदु चौधरी ने पिछले कई वर्षों से वृक्षारोपण कर रही हैं साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए मुहिम चलाती आयी हैं। पिछले वर्षों में निःशुल्क पौधे वितरण कर लाखों पौधों को गांव गांव जाकर उन्हें लगाने का काम किया है। आज उनके द्वारा लगाए गए पौधे पेड़ बन गए हैं और उनमें फल आने लगे हैं. इंदु चौधरी का कहना है कि स्वस्थ पर्यावरण से लोगों को स्वच्छ वायु मिलती है जिससे रक्त का संचार भी अच्छी तरह से होता है जिससे इंसान स्वस्थ रहता है।
इस पावन मौके पर उनके साथ में अभिषेक वीरेंद्र गौर, अन्नी ठाकुर, सौरभ राठौर, गोविंद राय, नीरज छबलानी, पूजा पडेले, सुधर्म जैन, श्रीमती मनोरमा उपाधयाय, श्रीमती रानी चौधरी, सुनील रावल, निधि रावल, ज्ञानेश्वर जी, प्रीति राज, सुनिधि, महक, मयंक वर्मा और वंदना जी सहित राय अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version