अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के लोकप्रिय विधायक आरिफ मसूद ने नववर्ष के मौके पर लिली टॉकीज़ स्थित नीलम पार्क में गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी मंदिर के पुजारियों एवं मस्जिदों के इमाम व मुअज्जिन को एक मंच पर आमंत्रित कर उपहार स्वरूप जैकिट वितरण कर उनकी दुआ और आशिर्वाद के साथ नए साल की शुरूआत की।

आप को बता दूं कि विधायक आरिफ मसूद अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्याें के साथ-साथ क्षेत्र की जनता को त्यौहारों के अवसर पर नहीं भूलते हैं. दीपावली पर साड़ी, राखी पर बहनों को राखी सामग्री, रमज़ान एवं ईद पर सेवैयां आदि पहुंचाई थीं उसके इलावा कोरोना महामारी के समय गरीबों के घर प्रतिदिन भोजन वितरण करने का कार्य किया था।
आज विधायक आरिफ मसूद ने अपनी विधानसभा के धार्मिक स्थलों जिसमें मस्जिदों के इमाम व मुअज्जिन एवं मंदिरों के पुजारियों का भी विशेष ध्यान रखते हुए मोहब्बत बांटो नफरतें ख़त्म करो कार्यक्रम आयोजित कर भोपाल की गंगा जमुनी तहज़ीब को क़ायम रखते हुए सबको एक साथ एक मंच पर आमंत्रित कर ’’मोहब्बत को आम करो, नफ़रतों को ख़त्म करो’’ नारे के साथ उपहार स्वरूप नई जैकिट भेंट कर भोपाल की गंगा जमुनी तारीख़ को बनाने का काम किया।
विधायक आरिफ मसूद ने सभी धर्मगुरूओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में यहां एकत्रित हो कर हम लोगों ने भोपाल में भाईचारे की एक मिसाल क़ायम की है आज नफरत भरे माहौल में हमारे सब धर्म गुरूओं ने यहॉ इकट्ठा होकर मोहब्बत का पैग़ाम दिया है जिसकी आज देश में बहुत ही आवश्यकता है।
