रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले को साफ सुथरा सुंदर बनाने के लिए जिला कलेक्टर लगातार प्रयासरत हैं. जिला कलेक्टर का काबिले तारीफ कार्य सामने आया है. झाबुआ के बहादुर सागर तालाब की जलकुंभी खुद कलेक्टर साहब अपने हाथो से निकालते हुए देखे गए. कलेक्टर सोमेश मिश्रा के साथ अधिकारियों की टीम, नगर पालिका के कर्मचारी भी इस कार्य में लगे हुए थे.
स्वच्छ झाबुआ, सुंदर झाबुआ का बीड़ा उठाकर लगातार कलेक्टर सोमेश मिश्रा झाबुआ जिले को साफ सुथरा बनाने में प्रयासरत हैं.
