कांग्रेसियों ने सीएम के पुतले में लगाई आग, पुलिस ने छीन कर आग बुझाई | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कांग्रेसियों ने सीएम के पुतले में लगाई आग, पुलिस ने छीन कर आग बुझाई | New India Times

भाजपा सरकार द्वारा छिन्दवाड़ा जिले के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए आज कांग्रेसियों द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित हो कर आक्रोश व्यक्त करते हुए उग्र प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका गया. कांग्रेसियों ने बताया कि जिले के साथ भाजपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार में रहते हुए छिन्दवाड़ा जिले के विकास के लिए मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, जिला जेल, सिंचाई परियोजना, एयरपोर्ट, कृषि कॉलेज, खेल मैदान विकास कार्य की सौगात दी लेकिन भाजपा सरकार के द्वारा सत्ता में काबिज होते ही इन योजनाओं को ग्रहण लग गया और सारी योजनाओं को रद्द करते हुए।

कांग्रेसियों ने सीएम के पुतले में लगाई आग, पुलिस ने छीन कर आग बुझाई | New India Times

जिले के 13 हजार करोड़ रुपए के स्वीकृत विकास कार्यों को निरस्त किया। जिसके विरोध में आज नगर के पुराने बस स्टैंड पर कांग्रेसियों द्वारा भाजपा सरकार मुर्दाबाद और शिवराज तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी के नारे लगाकर उग्र प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पतला दहन किया। पुलिस बल की तैनाती में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने कांग्रेसियों द्वारा पुतले को लगाई गई आग को बुझाया गया। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना मास्क लगाए कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को नज़रअंदाज़ करते हुए एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version