वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश व डीईओ कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री तथा अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रशासन-पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीमों द्वारा खीरी में 5 जनवरी 2022 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
डीईओ कुलदीप दिनकर ने बताया कि जनपद खीरी के आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार क्षेत्र 1 सदर खीरी व थाना खीरी उपनिरीक्षक जीवन राम सिंह के साथ मिलकर ग्राम बुरबारी टोला थाना खीरी में दबिश दी, दबिश में कच्ची शराब समैत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत जेल भेजा, आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव क्षेत्र 3 निघासन खीरी (अति चार्ज क्षेत्र 6 मितौली खीरी) व थाना नीमगांव उपनिरीक्षक करुणा शंकर मिश्रा मय स्टाफ संयुक्त दबिश ग्राम मदारपुर थाना नीमगांव में दबिश दी, जहां मौके पर 2 अभियुक्तों को कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा, आबकारी निरीक्षक केपी सिंह क्षेत्र 4 पलिया खीरी ने ग्राम महिपालपुरवा थाना संपूर्णा नगर में दबिश दी, आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह क्षेत्र 5 गोला खीरी मय स्टाफ द्वारा सुआबोझ कॉलोनी के पास एवं ग्राम कुर्यानी थाना मैलानी में दबिश दी, दबिश में एक अभियुक्त को कच्ची शराब के व्यापार में लिप्त पाया, जिसे मौके से गिरफ्तार किया।
डीईओ ने बताया कि मंगलवार को दबिश के दौरान जनपद में कुल 7 अभियोग पंजीकृत किये गए और 3 अभियुक्तों को जेल भेजा गया व कुल 105 लीटर अवैध कच्ची शराब और 400 किग्रा लहन बरामद किया गया। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार आबकारी निरीक्षकों द्वारा आबकारी दुकानों व संदिग्ध ढाबों का औचक निरीक्षण किया गया।
