अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:
आशिकाने हुसैन सर्व धर्म एकता त्यौहार कमैटी के अध्यक्ष डॉ. जावेद इकबाल, ज़िला अध्यक्ष भोपाल दानिश खान एवं उत्तर विधानसभा सचिव अब्दुल वसीम की अनुशंसा पर डॉ. मौहम्मद नफीस सैफी को भोपाल वार्ड नंबर 16 का सचिव नियुक्त किया गया है।
जिस से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई । इस अवसर पर श्री डा. नफीस सैफी ने NIT सवांददाता से बात करते हुऐ कहा कि संस्था द्वारा जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। हम उसका बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के द्वारा बनाए गए भारतीय संविधान पर सच्ची निष्ठा रखते हुए पदभार का निर्वहन करेंगे। एवं वार्ड नम्बर 16- की जनता के लिए जनहित के कार्य करेंगे साथ ही साथ सामाज में शांति एवं सामाजिक एकता बनाए रखने के लिए जनता को जागरूक करेंगे।
*माननीय अध्यक्ष महोदय आशिकाने हुसैन सर्व धर्म एकता त्यौहार कमैटी जनाब डा. जावेद इकबाल साहब का और उत्तर विधानसभा सचिव वसीम साहब का एवं कमैटी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों का हम दिल की गहराइयों से बहुत बहुत धन्यवाद और शुक्रिया अदा करते हैं।
अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान
