आंधी-तूफान व जोरदार बारिश के साथ पड़े ओले, जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आंधी-तूफान व जोरदार बारिश के साथ पड़े ओले, जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त | New India Times

जुन्नारदेव विकासखंड में आज गरज और चमक के साथ भारी बरसात हुई, मूसलाधार बारिश ने लोगों को घंटों बैठने के लिए मजबूर कर दिया. अपने जरूरी कामकाज के लिए सरकारी दफ्तरों में आए लोग भारी बारिश में जहां थे वहीं बैठे-बैठे इंतजार करते रहे लेकिन बारिश ने उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं दिया। बारिश ने फिजा में ठंडापन घोला, बिजली की चमक के साथ भी अनुविभाग जुन्नारदेव के ग्रामीण इलाकों में ओले गिरने की जानकारी भी मिली है। अल सुबह से मौसम ढका हुआ था घने कोहरे के कारण विजिवलिटी कम हो गई। लोगों को गर्म कपड़े पहनने और आग के पास बै‌ठने के लिए मजबूर होना पड़ा। सड़क पर दौड़ रहे वाहनों की धुंध की वजह से हेडलाइट चालू करके गाड़ी चालक सफर कर के सुहाने मौसम का लुत्फ उठा रहे थे। वहीं अचानक बढ़ी शीतलहर से बचाने के लिए लोगों की भीड़ होटलों में काफी-चाय की चुस्कियां लेते हुए मौसम के इस अंदाज में निहारते हुए समय व्यतीत करते रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version