मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान ग्राम पंचायत गुड़ी माइनस के पास जुन्नारदेव मार्ग के किनारे स्थित एक मकान की सक्षम गवाहों के पैनी नजर से तलाशी लेने पर सफेद रंग की एक थैली में एवं 2 लीटर वाली बोतल में 7 अवैध कच्ची शराब बरामद और 15 लीटर वाली प्लास्टिक की कैन में 13 लिटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुई. गश्ती के दौरान इस कार्रवाई पर 20 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया और मौके पर प्रकरण कायम कर जप्त मुद्दे माल कब्जे में आपकारी विभाग द्वारा लिया गया. कार्रवाई में 20 लीटर कुल अवैध कच्ची शराब जप्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया. आबकारी विभाग के उप निरीक्षक जीत सिंह धुर्वे, आरक्षक राजकुमार की सक्रियता सूझबूझ से अवैध शराब जप्त की गई. जुन्नारदेव विधानसभा के आसपास ग्रामीण अंचलों में लगातार आबकारी विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
