अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में उचित कानून व्यवस्था और मुस्तैद प्रशासन होने के बावजूद चोरों के हौसले इस क़दर बुलंद हैं कि वह बिना किसी खौफ के पार्किंग में खड़े वाहन को निशाना बनाने में बिल्कुल भी नहीं चूक रहे हैं। ऐसे ही एक मामला पार्किंग संचालकों की लापरवाही के चलते तलैया थाना क्षेत्र के सदर महल स्तिथ पार्किंग से सामने आया है जहां पार्किंग में खड़ी वाहन क्रमांक MP 04 CA 0186 को निशाना बनाते हुए चोर उसकी कांच तोड़ कर बैट्री उठा ले गऐ।

मेडिकल मार्केट निवासी मुस्तफा खान ने बताया कि हमारे घर के पास पार्किंग न होने के कारण सदर महल स्तिथ पार्किंग में 1500 रूपये महीने के हिसाब से वाहन पार्क करता था, जब में सुबह लगभग 12:15 बजे गाड़ी निकालने गया तो देखा कि गाड़ी का कांच टूटा हुआ है और बैट्री गायब है। जब इस सबंध में पार्किंग वालों से बात की तो वह कोई संतोषजनक जावाब नहीं दे रहे हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि इस पार्किंग का यह नया मामला नहीं है,आये दिन यहां वारदात होते रहते हैं। इतना सब कुछ होने के बावजूद पार्किंग संचालक गंभीर नहीं है. आप को बता दूं कि यहां जो सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है वह भी कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है।

आम लोगो पे इसका बहुत बुरा असर होगा। पुलिस को अच्छे से छान बिन कर अपराधि को सजा और नुकसान की भरपाई कराऐ।।