मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत पनारा वेकोली वर्कशॉप पनारा के समीप सार्वजनिक आवागमन करने वाला मार्ग पर बनी पुलिया हादसे को निमंत्रण दे रही है. क्षतिग्रस्त होने के कारण यहाँ कभी भी हादसा हो सकता है जिसकी शीघ्र निर्माण कार्य की मांग को रखते हुए दुर्घटना में इलाज की मांग समूह द्वारा कन्हान प्रबंधक रामा राव को ज्ञापन सौंपा जिसमें विनय राजपूत सहित अनेकों लोग मौजूद रहे। समाचारों के माध्यम से भी कई बार प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है।
कन्हान प्रबंधक रामा राव का कहना है कि सिविल विभाग द्वारा जांच करवाई जाएगी सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने पर उचित निर्माण कार्य किया जाएगा.

वर्कशॉप पनारा के पास बनी पुलिया जो के 24 घंटे आवागमन करने के लिए मुख्य मार्ग कहलाता है लेकिन पुलिया एक साइड से बिना सपोर्ट के दिन बा दिन खोखली होती चली जा रही जर्जर अवस्था में तब्दील होने के कारण कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है ग्रामवासी भी डर डर कर कर रहे आवागमन इसी आवागमन को सुविधा में तब्दील करने के लिए प्रबंधक जीएम कन्हान एरिया रामा राव को ज्ञापन सौंपा जिसमें निर्माण कार्य की मांग समूह के माध्यम से रखी गई।
