मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुस्लिम समाज के लोग राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ कर अपने उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा का सहारा ले रहे हैं। इसकी एक बानगी खरगोन के भीकन गांव में देखने को मिली। यहां का एक छात्र मोहम्मद सुहैल खान मास्टर इन सप्लाई चैन मैनेजमेंट कोर्स के 2 वर्षीय पाठ्यक्रम (यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास) की पढ़ाई के लिए यूएसए प्रस्थान कर रहा है। उक्त छात्र का स्वागत करने हज वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी की टीम उक्त छात्र के घर पहुंची और स्टेट यूनिट के सलाहकार समिति सदस्य हाजी अब्दुल रऊफ खान की उपस्थिति में और स्टेट सेक्रेट्री इंजीनियर शेख़ मुख्तेयार (खण्डवा) की अध्यक्षता में उक्त छात्र का स्वागत कर उसकी हौसला अफजाई की गई और उसके उज्जवल और मंगलमय भविष्य के लिए दुआएं दी गई।
यहां यह उल्लेख करना जरूरी है कि ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी अपने हज मिशन के साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है।
हज वेलफेयर सोसाइटी के अधीन हज न्यूज़ बुलेटिन से जुड़े फिरोज़ खान साहब के सपूत मोहम्मद सुहैल खान अपनी आगे की पढ़ाई के लिये 27 दिसंबर 2021 को इंदौर से बेंगलुरु और 28 दिसंबर 2021 को बेंगलुरु से दोहा कतर होते हुए डलास (टेक्सास) पहुँचे। संस्था के सदस्य और पदाधिकारियों ने दुआ की है कि अल्लाह करीम उनके सफ़र को आसान करे, आफ़ियत के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करें, अपनी सलाहियतों और मेहनतों से अपने मुस्तक़बिल को रौशन करें। साथ ही अपने माँ-बाप खानदान, समाज देश और अपनी कौम का नाम रौशन करें। आमीन।
