मरू प्रदेश के निर्माण के बिना विकास संभव नहीं: जयवीर गोदारा | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​मरू प्रदेश के निर्माण के बिना विकास संभव नहीं: जयवीर गोदारा | New India Timesजिले के सत्तासर (श्रीडूंगरगढ़ ) में मरू सेना द्वारा आयोजित मरू प्रदेश युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर गोदारा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की आज तक सभी दलों की सरकारों ने मरू प्रदेश इलाके के साथ सदैव सौतेले व्यवहार किया है और आज भी कर रहे हैं। आज यहां का किसान दुखी, व्यपारी दुखी, विद्यार्थी दुखी और सुखी अगर कोई है तो सिर्फ यहां के नेता क्योंकि जीतने के बाद इलाके में आने का सपना तक नहीं लेते जिस कारण आम जन अपने आप को ठगा सा महसूस करता रहता है। इस मरू प्रदेश के सभी 13 जिलों का विकास मरू प्रदेश के निर्माण के बिना संम्भव नहीं हो सकता और मरू प्रदेश का निर्माण इन नेताओं के भरोसे नहीं होगा। इसके निर्माण के लिए आप युवाओं को कमर कसनी होगी, तभी विकास की कल्पना की जा सकती है।​मरू प्रदेश के निर्माण के बिना विकास संभव नहीं: जयवीर गोदारा | New India Timesजयवीर गोदारा के सत्तासर पहुंचने पर युवाओं के भारी हुजुम ने पूरे जोश के साथ नारेबाजी करते हुए स्वागत किया। जयवीर गोदारा , जयंत मूंड और आये हुए अतिथियों का मरू प्रदेश की परम्परा अनुसार तिलक लगाकर और साफा (पगड़ी) पहनाकर अद्भुत स्वागत सत्तासर के लोगों ने किया।

 जयंत मूंड प्रदेश अध्यक्ष मरू सेना ने भी अपने विचार रखते हुए कहा की जयवीर गोदारा ने जो आगाज इस इलाके के विकास के लिए किया है, हम सब युवाओं का कर्त्यव्य बनता है की हम सब इस विकास के आन्दोलन में गोदारा के संग कंधे से कंधा मिलाकर चलें और अपने छोटे प्रदेश, खुशहाल प्रदेश ,मरू प्रदेश का निर्माण कर यहा खुशहाली लायें। वहीं कई युवा कार्यकर्ताओं, युवा नेताओं ने भी सम्मलेन को संम्बोधित करते हुए इस नेक मिशन में गोदारा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आव्हान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version