स्पूफ पेटीएम ऐप से रहें सावधान वरना कभी भी हो जाएंगे ठगी का शिकार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

स्पूफ पेटीएम ऐप से रहें सावधान वरना कभी भी हो जाएंगे ठगी का शिकार | New India Times

भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच ने एक एडवाइजरी जारी करते हुऐ लोगों को स्पूफ पेटीएम नामी ऐप से सावधान रहने के लिए कहा है।एडवाइजरी में कहा गया है कि Paytm app की आड में “ स्पूफ पेटीएम ” (Spoof paytm) नाम की एक डूप्लिकेट ऐप का इस्तेमाल लोगों को ठगने के लिए किया जा रहा है । देखने में यह ऐप बिल्कुल असली Paytm App जैसा ही लगता है यहां तक की इसकी पेमेन्ट रिसिप्ट भी असली Paytm की रिसिप्ट जैसी ही दिखती है लेकिन यह दोनों एप एक – दूसरे से बिल्कुल अलग हैं जो किसी व्यक्ति के खाते में भुगतान किए जाने का भ्रम पैदा करता है।

सुझाव

  1. किसी भी भ्रामक एवं फर्जी एप का उपयोग न करें।
  2. किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच कर लें।
  3. यदि आप किसी से ऑनलाईन भुगतान प्राप्त कर रहे है तो अपना खाता बैलेंस अवश्य चेक करें।
  4. अपने खाते में रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर किसी अंजान से शेयर न करें। इस प्रकार की धोखाधडी होने पर सायबर क्राइम भोपाल के मोबाईल नम्बर- 9479990636 पर तुरन्त कॉल कर सूचित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version